रायबरेली: छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

डीएन ब्यूरो

यूपी के रायबरेली में मंगलवार को एक सिरफिरों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दबंगों ने किया जानलेवा हमला
दबंगों ने किया जानलेवा हमला


रायबरेली: जनपद में बदमाशों और सिरफिरों के आतंक चरम पर है। बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।  गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के गांव बदई का पुरवा में शोहदे ने छेड़खानी का विरोध कर रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा में भर्ती करवाया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंगलवार को गांव की एक लड़की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गई थी। इस दौरान वहां खड़े कुछ मनचलों ने लड़की के साथ बदसलूकी की। लड़की ने जब घर आकर अपने भाइयों से यह बात बताई तो भाइयों ने आकर  इसका विरोध किया। 

यह भी पढ़ें | फतेहपुर: सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से छोटे भाई और उसकी पत्नी को किया घायल

इस बात पर गस्से से तमतमाए दबंगों ने उनके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अरविंद कुमार पुत्र गौतम प्रसाद उम्र 20 साल, धर्मेंद्र कुमार पुत्र गौतम प्रसाद उम्र 26 साल, राम श्री पत्नी गौतम प्रसाद उम्र 55 साल गंभीर रुप से घायल हो गए। 

घायलों ने गांव के ही सोनू बचाओले, छोटेलाल एवं अन्य 6-7अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें | कन्नौज: मामूली विवाद में दबंगों ने महिलाओं को घर में घुसकर पीटा, 3 महिलाओं समेत 11 घायल

पुलिस ने  बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 










संबंधित समाचार