पंजाब: पुलिस ने अदालत परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

डीएन ब्यूरो

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के दौरान राज्य की जिला और उपमंडलीय अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

पंजाब पुलिस (फाइल)
पंजाब पुलिस (फाइल)


चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के दौरान राज्य की जिला और उपमंडलीय अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार पुलिस ने न्यायिक परिसरों में लगे ‘डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर’ (डीएफएमडी), सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

बयान के अनुसार पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की निगरानी करें और इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराएं।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस दलों ने पूरे राज्य में लगभग 68 अदालतों में जांच अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के अलावा, पुलिस दलों ने अदालत परिसरों में घूम रहे 1,796 संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और 1,768 वाहनों की भी जांच की।

 










संबंधित समाचार