Punjab: भाजपा नेता चुघ ने खैरा की गिरफ्तारी पर कहा, शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है सरकार

डीएन ब्यूरो

पंजाब में मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने और बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

भाजपा नेता तरुण चुघ
भाजपा नेता तरुण चुघ


नयी दिल्ली: पंजाब में मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने और बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने खैरा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की आलोचना का समर्थन किया।

गिरफ्तारी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘परिवर्तन’ के नाम पर आई सरकार अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है और लगातार बदले की राजनीति कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कुछ गलत होता है तो कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन यह बदले की भावना से प्रेरित नहीं होना चाहिए।’’

पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।










संबंधित समाचार