किसानों से नहीं मिलने पर प्रियंका ने मोदी पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे किसानों से मुलाकात नहीं करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा


रायबरेली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे किसानों से मुलाकात नहीं करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

सुश्री वाड्रा ने रायबरेली के जगतपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया भर में गये लेकिन उनके आवास से 10 किलोमीटर दूर किसान बैठे रहे , लेकिन वह वहां नहीं जा सके। जब चुनाव दो महीने शेष रह गये थे, तब उन्हें अहसास हुआ कि यह एक बड़ा मुद्दा बन जायेगा, इसलिए उन्होंने कृषि कानूनों को वापस ले लिया। उन्होंने सवाल किया , “ आपने 700 किसानों को मरने क्यों दिया? आपने एक साल तक इंतजार क्यों किया।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर 12 लाख सरकारी नौकरी के रिक्त पदों को भरेगी।

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की कुल 59 सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं।(वार्ता) 










संबंधित समाचार