PM Modi in Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में चीन को लेकर कही ये बड़ी बात

डीएन ब्यूरो

अगर आप आज पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात नहीं सुन पाये हैं तो इस खबर में पढ़ें उन्होंने क्या-क्या बड़ी बातें कहीं हैं आज के मन की बात में।

पीएम मोदी
पीएम मोदी


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक कार्यक्रम न की बात के जरिये आज देश को संबोधित किया। मोदी ने आज के अपने इस संबोधन में भारत-चीन के बीच चल रहे ताजा विवादों की भी चर्चा की पड़ोसी देश को साफ शब्दों में संकेत दिया कि भारत अपनी संप्रभुता से कभी कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा हर प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए, जिससे, सीमाओं की रक्षा के लिए देश की ताकत बढ़े, देश और अधिक सक्षम बने, देश आत्मनिर्भर बने - यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।

मन की बात की खास बात

1. लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है। हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि वो कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे।

2. लद्दाख में हमारे जो वीर जवान शहीद हए हैं, उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है, श्रद्धांजलि दे रहा है। पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नत-मसत्क है। इन साथियों के परिवार की तरह ही, हर भारतीय, इन्हें खोना का दर्द अनुभव कर रहा है। अपने वीर सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में गर्व की जो भावना है, देश के लिए जज्बा है, यही देश की ताकत है।

LIVE: चीन पर क्या बोलेंगे पीएम मोदी, सबकी निगाहें टिकीं, इस समय मन की बात को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री #MannKiBaat #June2020 #PMModiMannKiBaat

Posted by Dynamite News Hindi on Saturday, 27 June 2020

3. बिहार के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के शब्द तो कानों में गूँज रहे हैं। वो कह रहे थे, अपने पोतों को भी, देश की रक्षा के लिए, सेना में भेजूंगा। यही हौंसला हर शहीद के परिवार का है। वास्तव में, इन परिजनों का त्याग पूजनीय है।

4. इसी साल में, देश नये लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा, नयी ऊँचाइयों को छुएगा। मुझे, पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परंपरा है।

5. कोरोना की वैश्विक महामारी में देश lockdown से बाहर निकल आया है। अब हम अनलॉक के दौर में हैं। इस समय में, दो बातों पर बहुत focus करना है। हमें हर हाल में कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, उसे ताकत देना।

6. इस अनलॉक के दौरान ऐसी चीजें भी अनलॉक हो रही हैं, जिनमें देश दशकों से बंधा हुआ था। वर्षों से हमारा माइनिंग सेक्टर लॉकडाउन में था। कमर्शल ऑक्शन को मंजूरी देने के लिए निर्णयने स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया है। कुछ ही दिनों में स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार हुए।

7. कृषि क्षेत्र की बहुत सारी चीजें दशकों से लॉकडाउन में फसी थीं। इस सेक्टर को भी अब unlock कर दिया गया है । इससे जहां एक तरफ किसानों को अपनी फसल कहीं पर भी, किसी को भी, बेचने की आजादी मिली है।

8. एक साल में एक चुनौती आए या पचास, नंबर कम-ज्यादा होने से कभी वो साल ख़राब नहीं हो जाता। भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल करने और ज़्यादा निखरकर निकलने का रहा है।

9.  सैकड़ों वर्षों तक अलग-अलग आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया, लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, लेकिन इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आया।

10. संकट के दौरान भी देश में हर क्षेत्र में सृजन की प्रक्रिया जारी रही और हमारी संस्कृति पुष्पित-पल्लवित होती रही। इसी साल देश नये लक्ष्य प्राप्त करेगा, नयी उड़ान भरेगा, नयी ऊंचाइयों को छुएगा। मुझे, पूरा विश्वास, 130 करोड़ देशवासियों की शक्ति पर है, आप सब पर है, इस देश की महान परम्परा है।










संबंधित समाचार