प्रयागराज: यमुना नदी में पलटी नाव.. पांच लोगों की मौत, तीन श्रद्धालु लापता

डीएन ब्यूरो

प्रयागराज में पानी भर जाने से सोमवार शाम एक नाव यमुना नदी में डूब गई। इसमें सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


प्रयागराज: यमुना नदी में 14 सवारियों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।  रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया है। गोताखोर और जल पुलस लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। छह लोगों को गोताखोर, पुलिस व सेना की मदद से बचा लिया गया है। सभी लोग महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से अस्थि विसर्जन करने के लिए आए थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

 नाव पलट जाने के बाद घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा तीन लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर कई टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

मिली जामकारी के अनुसार श्रद्धालु नाव के जरिए संगम से मनकामेश्वर मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कीडगंज थाना क्षेत्र के मनकामेश्वर के पास हादसा हो गया। नाव पलटने की इस घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इस हादसे के शिकार हुए सभी 14 श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले थे। यह हादसा नाव में छेद हो जाने की वजह से घटित हुआ। 










संबंधित समाचार