बड़ी खबर: महराजगंज जिले में आर्केस्ट्रा में काम कर सात नाबालिग लड़कियों पुलिस ने छुड़ाया, आर्केस्ट्रा संचालक हुआ फरार

डीएन संवाददाता

महराजगंज जिले से बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। आर्केस्ट्रा में काम कर सात नाबालिग लड़कियों पुलिस ने छुड़ाया है। ये सभी लड़कियां नेपाली थीं। इस बीच मौका देख आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया है। पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो


महराजगंज: जिले से बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। आर्केस्ट्रा में काम कर सात नाबालिग लड़कियों पुलिस ने छुड़ाया है। ये सभी लड़कियां नेपाली थीं। इस बीच मौका देख आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एसएसबी, नौतनवा पुलिस व सोनौली पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में एक एनजीओ के सहयोग से आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली सात लड़कियों का छापेमारी कर छुड़ाया है।

नौतनवां तहसील क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम परसा सुमाली, नौडियाहवा और लक्ष्मीनगर में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों को रखा गया था। ये लड़कियां नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं, पुलिस टीम को देख अन्य आर्केस्ट्रा संचालक फरार हो गया। आर्केस्ट्रा में काम करने वाली सात लड़कियों का रेस्क्यू कर नेपाल भेज दिया गया है।










संबंधित समाचार