मॉल में युवक ने बनाया लड़की का अश्लील वीडियो ,पहुंचा सलाखों के पीछे

डीएन संवाददाता

राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खंड स्थित सिनेपोलिस मॉल में एक युवक को पुलिस ने मॉल में खरीददारी करने आई लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लड़की की ओर से पुलिस को अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।



लखनऊ: राजधानी के थाना विभूति खंड में स्थित सिनेपोलिस मॉल में एक युवक को लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस को लड़की की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मगर मॉल प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 कर्मचारियों की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार 

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खंड स्थित सिनेपोलिस मॉल में 2 दिन पहले एक लड़की खरीदारी करने आई थी। इसी बीच वाशरूम के बाहर खड़े एक युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। लड़की के शोर मचाने पर युवक तुरंत फरार हो गया। लेकिन 2 दिन बाद जब युवक माल पहुंचा तो माल कर्मचारियों ने उसको तुरंत पकड़कर पुलिस और लड़की को सूचना दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो युवक की करतूत सामने आ गई।

मामले की जानकारी देते हुए गोमती नगर सीओ दीपक कुमार ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल माल प्रबंधक की तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 










संबंधित समाचार