बलिया पहुंची पंखुड़ी पाठक ने कहा.. पहले ‘दरिंदो से बेटियों को बचाओ, फिर पढाओ’

डीएन संवाददाता

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक शनिवार को बलिया के बजहां गांव स्थित रागिनी दूबे के घर पहुंची। जिनकी कुछ दिन पहले नृशंस हत्या कर दी गयी थी।

रागिनी दूबे के परिवार वालों के साथ पंखुड़ी
रागिनी दूबे के परिवार वालों के साथ पंखुड़ी


बलिया: बीते दिनों बलिया जिले के बजहां गांव में ग्राम प्रधान के भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर रागिनी दूबे की नृशंस हत्या कर दी थी। इसके बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसी बीच शनिवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने मृतक रागिनी के घर वालों के पास पहुंच उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया और कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। पंखुड़ी ने इस ह्रदयविदारक घटना की निंदा की।

रागिनी के परिवार वालों को ढ़ांढस बंधाती पंखुड़ी

इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा देश तथा प्रदेश में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’ पर इस घटना के बाद यही कहा जा सकता है कि पहले ‘दरिंदो से बेटियों को बचाओ, फिर उन्हें पढाओ’।

पत्रकार वार्ता करती सपा नेत्री पंखुड़ी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यहां सपा नेत्री ने स्थानीय विधायक एवं राज्य सराकर में मंत्री उपेंद्र तिवारी के उस बयान को शर्मनाक बताया जिसमें मंत्री ने कहा था कि 'मुख्यमंत्री सभी जगह नहीं जा सकते और दिल्ली के निर्भया केस के बाद अब यह फैशन बन चुका है।'

इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, बलिया सदर से प्रत्याशी रहे लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व मंत्री व्यास गोंड़, बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं #ISupportAkhilesh सोशल मीडिया कैंपेन के संस्थापक सदस्य आशुतोष मिश्र, लोहिया वाहिनी के प्रतिनिधि करण तिवारी और तनुज पांडेय आदि मौजूद रहे।










संबंधित समाचार