महराजगंज: पति की पिटाई से घायल महिला ने आज अस्पताल में तोड़ा दम, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया चक्का जाम

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में एक पति ने 26 फरवरी की रात अपनी पत्नी को पीट-पीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसकी आज सुबह मौत हो गई। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई न होने से चक्का जाम किया। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव..



महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसावेनी के टोला डिहवा निवासी सविता को उसके पति दीनदयाल पासवान ने 26 फरवरी की रात पीट-पीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। जिसकी आज सुबह मौत हो गई।  

 कार्रवाई न होने पर परिजनों ने किया चक्का जाम, लोगों को समझाती पुलिस

 

कार्यवाही न होने के विरोध में मृतिका के आक्रोशित परिजनों ने उत्तरी बाईपास पर जाम लगा दिया है। जाम से घंटों आवागमन बाधित रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। 

महिला की मौत के बाद लोगों में आक्रोश

जहां लोगों ने रास्ता जाम किया था वहां से मात्र 100 मीटर पर पुलिस थाना स्थित है, लेकिन जाम को हटाने के लिए पुलिस को वहां आने में घंटों लगा दिया। जिससे आने जाने वाले लोग काफी परेशान रहे।










संबंधित समाचार