COVID-19: भारत में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या, जानें ताजा आंकड़े

डीएन ब्यूरो

पीएम मोदी ने 24 मार्च को अगले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस दौरान आज लॉकडाउन का चौथा दिन है। वहीं कोरना वायरस के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए भारत में कुल मरीजों के जाता आंकड़े..

जानें कोरोना वायरस पीड़ितों  की संख्या (फाइल फोटो)
जानें कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः कोरोना वायरस का कहर ना सिर्फ किसी एक देश में है बल्कि पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 873 हो गई है। वहीं अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: चार लाख बेघरों और गरीबों को भोजन खिलायेगी दिल्ली सरकार 

महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें 5 मामले मुंबई में और एक नागपुर में सामने आए हैं। वहीं चंडीगढ़ में एक और शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह यहां पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त, लोगों को लिया हिरासत में

जहां एक तरफ कोरोना के कारण लॉकडाउन कर दिया गया है, और लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई है। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं दिहाड़ी मजदूर। हर रोज कमाने और हर रोज खाने वाले इन मजदूरों के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। उनके पास कोई काम नहीं है। ऐसे में वो वापस अपने गृह राज्य को लौट रहे हैं।










संबंधित समाचार