हिंदी
नई दिल्ली: उत्तर भारत के सभी राज्य कड़ाके की ठंड के कहर से जूझ रहे है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर भी कोहरे की चादर ओढ़े हुई है। दिल्ली के तापमान में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान का पारा -1.5 ड्रिग्री तक गिर गया। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम चरम पर है।
मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने की संभावना जताई है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4-5 दिन ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज (सोमवार), 26 दिसंबर की सुबह न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिर गया है। आयानगर में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया तो सफदरजंग में पांच डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ समेत विभिन्न शहरों में सुबह के समय आसमान में घना कोहरा छाया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बरकरार है।
राजस्थान के माउंट आबू में तापमान गिरने के कारण बर्फ की परत जम गई। मैदानों, वाहनों के शीशे पर बर्फ जम गई। राजस्थान के चुरू में पारा शून्य तक पहुंच गया है. जबकि फतेहपुर शेखावाटी में पारा माइनस 1.5 पहुंच दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाएं आना शुरू हुई हैं, जिस कारण से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 3.6 में रिकोर्ड किया गया है। अभी तापमान में गिरावट की संभावनाएं बनी हुई हैं।
Published : 26 December 2022, 11:38 AM IST
No related posts found.