केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द शुरू करेगा ‘हर घर दस्तक’ अभियान, जानिये इसके मायने

डीएन ब्यूरो

जिसमें वृद्धाश्रमों, स्कूलों, कॉलेजों, जेलों, ईंट भट्टों के लिए विशेष अभियान शुरू किए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू
हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू


नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड टीकाकरण में तेजी लाने और सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड टीका देने के लिए दो महीने का ‘हर घर दस्तक’ अभियान का द्वितीय चरण बुधवार से शुरू किया जिसमें वृद्धाश्रमों, स्कूलों, कॉलेजों, जेलों, ईंट भट्टों के लिए विशेष अभियान शुरू किए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सूचित किया कि पिछले सप्ताह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ कोविड ​​​​टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की थी। समीक्षा में यह पाया गया कि कुछ विशेष क्षेत्रों में और आयु वर्गों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

इसके लिए हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह चरण 31 जुलाई तक चलेगा।उन्होंने कहा कि हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यह अभियान देशभर में चलेगा। सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीकाकरण अभियान से छूटे लोगों तक पहुंचने के कड़े प्रयास करने की सलाह दी गई है।

अभियान का उद्देश्य पात्र आबादी का टीकाकरण करना है।अभियान में बुजुर्ग आबादी को टीके की तीसरी खुराक देना तथा वृद्धाश्रमों, स्कूलों, कॉलेजों, जेल, ईंट भट्टे आदि‌ तक पहुंचा जाना है।

राज्यों से सभी पात्र लाभार्थियों की देय सूचियों के आधार पर संबंधित सूक्ष्म योजनाओं के साथ प्रभावी निगरानी करने का आग्रह किया गया है। राज्यों से निजी अस्पतालों के साथ नियमित आधार पर 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक की समीक्षा करने का भी आग्रह किया गया। (वार्ता)










संबंधित समाचार