रामलीला मैदान में जुटे गौ सेवकों का सवाल- सरकार बताये गाय पशु है या माता?

डीएन संवाददाता

देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज बड़ी संख्या में देश-विदेश से आये गौ सेवकों ने सरकार से गाय को लिखित में मां का दर्जा देने की जोरदार मांग की।



नई दिल्ली: गौ माता प्रतिष्ठा आंदोलन से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में आज राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचकर सरकार से गाय को लिखित में मां का दर्जा देने की जोरदार मांग की। उन्होंने सरकार से देश में गौ हत्या को पूरी तरह बंद करने और गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून लाने की भी मांग की। 

 

रामलीला मैदान में देश-विदेश से आये गौ सेवकों को संबोधित करते हुए गौ क्रांति मंच के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जो सरकार राम और गाय के नाम पर वोट मांग कर सत्ता में आई, वही अब गाय को एक पशु के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गाय को पशु बोलती है, हम उसे सत्ता में नहीं रहने देंगे। इस मौके पर उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार यह साफ करे कि वह गाय को पशु मानती है या माता? 

उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से यह संकल्प लेने की भी अपील की कि जो सरकार गाय की रक्षा के लिए ठोस नीति बनाएगी चुनावों में जनता उसे ही चुनेगी। इस अवसर पर भारी मात्रा में गौ भक्त गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए निरंतर नारे लगाते रहे।

डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार लिखित में गाय को माता का दर्जा दे। 
 










संबंधित समाचार