UP Election: यूपी में पहले-दूसरे चरण के चुनाव के लिये BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, CM योगी लड़ेंगे गोरखपुर से, देखिये सूची

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे कई नेताओं का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने यूपी चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

भाजपा मुख्यालय में उम्मीदवारों की सूची हुई जारी
भाजपा मुख्यालय में उम्मीदवारों की सूची हुई जारी


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे कई नेताओं का इंतजार खत्म हो गया है। भाजपा ने आज पहले और दूसरे चरण के यूपी चुनाव के लिये कुल 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। यूपी चुनाव के लिये जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में 83 सिटिंग विधायक में से केव 63 विधायकों को टिकट दिया गया हैं। इस सूची में इस बार 20 विधायकों की टिकट काटे गए हैं। 

 

भाजपा ने यूपी चुनाव के दो चरणों के लिये अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में यूपी चुनाव के लिये पहले और दूसरे चरण के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। 

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे।

 

जबकि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज से 251 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

 

पहले चरण के लिये 58 सीटों में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

दूसरे चरण की 55 में 48 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।  

 

विधानसभा और उम्मीदवारों की सूची (पला चरण)

भाजपा ने आज पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिये कुल 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

 

यूपी चुनाव के लिये जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में 83 सिटिंग विधायक में से केव 63 विधायकों को टिकट दिया गया हैं। इस सूची में इस बार 20 विधायकों की टिकट काटे गए हैं। 










संबंधित समाचार