Uttarakhand Election: उत्तराखंड चुनाव के लिये भाजपा ने 70 में से 59 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखिये पूरी लिस्ट

डीएन ब्यूरो

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य की 70 सीटों में से 59 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य की 11 सीटों पर अभी प्रत्याशियों का चयन होना बाकी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

भाजपा ने उत्तराखंड के लिये जारी 59 उम्मीदवारों की लिस्ट
भाजपा ने उत्तराखंड के लिये जारी 59 उम्मीदवारों की लिस्ट


नई दिल्ली: उत्तराखंड चुनाव के लिये लंबे मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने गुरूवार को राजधानी दिल्ली में राज्य की 70 में से 59 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के मुताबिक यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्‌ट, थराली से गोपालनाथ टामटा, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनशाली से शक्तिलाल शाह और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल चुनाव लड़ेंगे।

मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है। जोशी पूर्व सैनिक रहे हैं। स्वामी एतिश्वरानंद को भी टिकट दे दिया गया है। डॉ. धन सिंह रावत को भी टिकट दिया गया है। चौबट्‌टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है।

भाजपा अब तक राज्य की 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर कुछ तय नहीं कर सकी है। पार्टी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रही है। 










संबंधित समाचार