चोरी-छिपे इलाज करा रहे नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

झारखंड के पलामू जिले से प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति मोर्चा के एक नक्सली को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

झारखंड के पलामू से एक नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के पलामू से एक नक्सली गिरफ्तार


मेदिनीनगर (झारखंड): झारखंड के पलामू जिले से प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति मोर्चा के एक नक्सली को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 26 वर्षीय सुरेंद्र राम को उसके परिवार से मुलाकात करने आने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि हाल ही में आपसी झगड़े में वह घायल हो गया था और चोरी-छिपे इलाज करा रहा था।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।










संबंधित समाचार