CAA हिंसा: बुलेटप्रूफ जैकेट को चीरती हुई निकली गोली, जेब में रखी इस एक चीज ने बचाई सिपाही की जान

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन को लेकर हो रहा विरोश प्रदर्शन हिंसा में बदलता जा रहा है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को सीने में गोली लगी। गोली उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट को चीरती हुई अंदर चली गई, लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई, जानिए कैसे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

कांस्टेबल विजेंद्र कुमार
कांस्टेबल विजेंद्र कुमार


फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। इस दौरान फिरोजाबाद में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस को सीने में गोली लगी, गोली उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट को चीरते हुए आगे चली गई। फिर भी पुलिस की जान बच गई।

यह भी पढ़ेंः CAA Protest- उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ी

दरअसल, फिरोजाबाद में कांस्टबेल बिजेन्द्र कुमार CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे और उन्होंने सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स शर्ट की पॉकेट में रखा था, तभी उन्हें सीने पर गोली लगी। गोली की रफ्तार इतनी तेज थी कि उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट फट गई, इसके बाद बुलेट प्रुफ जैकेट के नीचे पहनी गई शर्ट भी फट गई और गोली शर्ट के पॉकेट में रखे पर्स में जाकर फंस गई। जिससे उनकी जान बच गई। 


बिजेन्द्र का कहना है कि उन्होनें पर्स में भोले बाबा की फोटो रखी थी, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई है। गोली प्रदर्शनकारियों की ओर से फायर की गई थी। बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान कई लोग अभी गंभीर तरह से घायल हैं और यूपी में अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जिले में स्थिति नियंत्रण में है।










संबंधित समाचार