Road Accident in UP: तेज रफ्तार बस ने मजदूरों को कूचला, कई मजदूरों की हुई मौत

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में मुजफ़्फरनगर के घलौलौ चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच एक तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया जिससे छह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश में मुजफ़्फरनगर के घलौलौ चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा
उत्तर प्रदेश में मुजफ़्फरनगर के घलौलौ चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा


मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ़्फरनगर के घलौलौ चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच एक तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया जिससे छह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -59 के घलौली चेकपोस्ट और रोहाना टोल प्लाजा के बीच उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत छह मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो घायल मजदूरों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया सभी मजदूर पंजाब से पैदल बिहार जा रहे थे। मजदूर बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के निवासी है। हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस को लेकर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान हरेक सिंह (52), विकास (22) पुत्र हरेक सिंह, गुड्डू (18), वासुदेव (22), हरीश साहनी (42), तथा वीरेंद्र (28) के रूप में हुई है। सभी मजदूर बिहार के गोपालगंज के निवासी है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुशील और रामजीत को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हादसे की जानकारी ली। (वार्ता)










संबंधित समाचार