मुजफ्फरनगर: मस्जिद में लग रहा लेंटर ढहा

डीएन ब्यूरो

सुजड़ू गांव में निर्माणाधीन मस्जिद का लेंटर डालते समय एक ढूला भरभराकर गिर गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त मस्जिद में करीब 18-19 मजदूर कार्य कर रहे थे।

 निर्माणाधीन मस्जिद लेंटर गिरा
निर्माणाधीन मस्जिद लेंटर गिरा


मुजफ्फरनगर: शहर कोतवाली क्षेत्र के सुजड़ू गांव के जहांगीर पट्टी मोहल्ले में जामा मस्जिद के बाहरी हिस्से पर लेंटर डाला जा रहा था। इसके लिए सोमवार को ढूला बनकर तैयार हो गया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ढ़ूले पर बिछे सरियों के जाल पर आरसीसी का घोल डाला जा रहा था।

इसी बीच बल्लियां अचानक जमीन में धंसने लगीं और देखते ही देखते ढ़ूला धराशायी हो गया। ढूला धंसते ही उस पर रखा गया सरियों का जाल और आरसीसी का घोल भी नीचे आ गया। ढूला गिरने के साथ ही जोरदार आवाज हुई, जिससे भगदड़ मच गई।

लेंटर डालने में जुटे डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर भाग खड़े हुए। लेंटर डलवा रहे मस्जिद इंतजामिया के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली। गनीमत यह रही कि कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बल्लियों के अचानक धंसने से ढूला बैठ गया। इस दौरान सरियों का जाल भी नीचे गिर गया।










संबंधित समाचार