मुज़फ्फरनगर: पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक बलात्कार

डीएन संवाददाता

पति को बंधक बनाकर और ढ़ाई महीने के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला से चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी


मुज़फ्फरनगर: भोपा थानाक्षेत्र में पति को बंधक बनाकर और ढाई महीने के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक महिला से चार लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्मियों ने महिला के बेटे की कनपटी पर हथियार लगाकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये।

घटना के बाद पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ भोपा थाना पहुंची, जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला के मुताबिक कार सवार 4 अज्ञात लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

 

महिला के पति से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी 

महिला ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि दुष्कर्मियों ने उसके पति को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी और बेटे की कनपटी पर भी हथियार तान दिया था। पति की पिटाई और बच्चे को मारने की धमकी पर महिला विवश हो गयी।

जिसके बाद चार लोगों ने भोपा थानाक्षेत्र के नहर की पटरी पर गन्ने के खेत में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










संबंधित समाचार