मुज़फ्फरनगर: यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, दो दर्ज दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल

डीएन संवाददाता

यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस स्टेरिंग फेल होने के कारण खाई में जा गिरी। इस सड़क हादसे में दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर..

हादसे का शिकार बनी बस
हादसे का शिकार बनी बस


मुज़फ्फरनगर: बुढाना कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर रोड पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। घायल यात्रियों को इलाज के लिये असप्ताल भेजा गया। कुछ यात्रियों की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है।

 

हादसे का शिकार बनी बस

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव के काम शुरू कर दिये है। 

 

 

बताया जाता है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बस 33 हजारी लाइन पर एक खाई में जा गिरी। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।










संबंधित समाचार