Mumbai: बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, पुलिस निरीक्षक की मौत; चालक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

मुंबई के वकोला में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार पुलिस निरीक्षक की टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस निरीक्षक की मौत (फ़ाइल)
पुलिस निरीक्षक की मौत (फ़ाइल)


मुंबई: वकोला में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार पुलिस निरीक्षक की टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव थाने के निरीक्षक प्रवीण अशोक दिनकर(43) सांताक्रूज ईस्ट के कोले कल्याण स्थित अपने सरकारी आवास से काम पर जा रहे थे, तभी नेहरू रोड पर न्यू मॉडर्न स्कूल के पास सुबह नौ बजे यह हादसा हुआ।

वकोला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, “उन्हें गंभीर चोटें आईं और वीएन देसाई अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। संयुक्त आयुक्त (कानून व्यवस्था) सत्य नारायण सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया।”

उन्होंने बताया कि सायन के प्रतीक्षा नगर से अंधेरी के मरोज जा रही बस के 35 वर्षीय चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।










संबंधित समाचार