Mumbai: मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर 10 एसी ट्रेन चलाने का ऐलान, अब आरामदायक होगा सफर

डीएन ब्यूरो

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर 10 एसी ट्रेन चलाने का ऐलान कर दिया है। यह ट्रेन आज से शुरू हो गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर।

मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर 10 एसी ट्रेन चलाने का ऐलान
मुंबई लोकल की सेंट्रल लाइन पर 10 एसी ट्रेन चलाने का ऐलान


मुंबई: मुंबई लोकल के यात्रियों के खुशखबरी है। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण के बीच एसी लोकल ट्रेन सेवाएं आज से शुरु हो रही हैं।

रेलवे बोर्ड ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण के बीच इन एसी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। मुंबई में कुल 10 AC लोकल ट्रेनों को शुरू किया गया है जो मुख्य रूप से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस  से कल्याण के बीच चलेंगी।

ये ट्रेन सर्विस रविवार को बंद रहेगी। ऑफिस वाले दिनों में यानी सोमवार से शनिवार तक चलेगी। बताया जा रहा है कि इस लाइन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये  फैसला लिया है। 










संबंधित समाचार