भाजपा को तगड़ा झटका.. विधायकी से इस्तीफा दे प्रियंका गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल होंगे अवतार सिंह भड़ाना

डीएन ब्यूरो

डाइनामाइट न्यूज़ पर इस समय यूपी की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरनगर से भाजपा के वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना विधानसभा और भाजपा से इस्तीफा देने जा रहे हैं। वे अब से कुछ देर बाद प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट...

भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना
भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना


लखनऊ: मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा से भाजपा के वर्तमान विधायक और चार बार सांसद रह चुके अवतार सिंह भड़ाना विधानसभा और भाजपा से इस्तीफा देकर अब से कुछ देर बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। यह खबर फैलते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है।

डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक भड़ाना को रोकने की कोशिश भाजपाई कर रहे हैं लेकिन वे अब अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नही हैं। 

अंदर की खबर ये है कि भड़ाना लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के बैनर तले लड़ेंगे। भड़ाना कांग्रेस से तीन बार फरीदाबाद और एक बार मेरठ से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। साल 2015 में भड़ाना बीजेपी में शामिल हुए थे और 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। 










संबंधित समाचार