यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात, महोबा में मां ने की 3 बच्चों की गला रेतकर निर्मम हत्या, बाद में फांसी लगाकर दी अपनी भी जान

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। यहां एक मां ने घर के अंदर तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी से लटककर अपनी भी जान दे दी। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

मौके पर घटना की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर घटना की जांच में जुटी पुलिस


महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। यहां एक घर से तीन और बच्चों और उनकी मां के शव बरामद किये गये। मां का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। माना जा रहा है कि मां ने पहले घर के अंदर तीन मासूम बच्चों की धारदार हथिया से निर्मम हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी से लटककर अपनी भी जान दे दी। मामला उजागर होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है और घटना को लेकर आगे की जांच जारी है। 

यह घटना कुलपहाड़ कस्बा के कठवरिया मोहल्ले की है, जहां शनिवार सुबह एक मकान के अंदर बंद कमरे तीन मासूम बच्चों और उनकी मां का शव बरामद किया। मां का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पति और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस वारदात की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के मुताबिक कुलपहाड़ के कठवरिया मोहल्ले में शनिवार सुबह कल्याण सिंह मकान में उनकी सोनम, उसके 11 वर्षीय बेटे विशाल, 9 साल की बेटी आरती और 7 सात साल की बेटी अंजली का शव बरामद किया गया। सोनम का शव फंदे से लटका मिला। चारपाई पर दोनों बेटियों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। बेटे का शव जमीन पर रक्तरंजित हाल में मिला। तीनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई थी।

मृतक सोनम के पति कल्याण मजदूरी और खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद वह खेतों में पानी लगाने गया था। वह रात में खेतों पर ही रुक गया था और शनिवार सुबह जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर बंद मिला। उसने पत्नी सोनम को आवाज दी लेकिन काफी देर तक कोई आवाज नही मिली। वह पड़ोसी के मकान से होते अपने घर की छत पर गया। 

कल्याण ने जब पड़ोसी के छस से अपनी मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे में उसकी पत्नी 33 वर्षीय सोनम फांसी से लटकी हुई थी। उसके पास में ही पुत्र 11 वर्षीय विशाल का रक्त रंजित शव पड़ा था। चारपाई पर नौ साल की आरती और सात साल की अंजली पर रजाई ओढ़ाई गई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कल्याण ने पड़ोसियों के साथ पुलिस को सूचना दी। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुई। चारपाई पर दोनों बेटियों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई थी। कमरे में खून से सना टूटा हुआ हंसिया भी पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्चों की गला रेतकर हत्या के बाद महिला ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस लोगों से भी पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी हुई है। 










संबंधित समाचार