Crime in UP: अपहरण कर किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया दोस्त था मुख्य आरोपी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में अपराधों का सिलसिला जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

दुष्कर्म के तीनों आरोपी फरार (फाइल फोटो)
दुष्कर्म के तीनों आरोपी फरार (फाइल फोटो)


मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी की कुछ माह पहले ही पीड़िता के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। रेप पीड़िता जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटी और थाने पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि एक युवक ने को अपनी सोशल मीडिया पर दोस्त बनी किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपरहण किया और एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। पीडि़ता किसी तहर बंधनमुक्त होकर थाने पहुंची और आरोपित और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। 

शुक्रवार को पीड़िता किसी तरह छूटकर घर पहुंची और स्वजन को जानकारी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

पुलिस ने मुख्य आरोपित आदिल और उसके एक दोस्त के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।










संबंधित समाचार