Manipur CM: मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे एन बीरेन सिंह, भाजपा विधायक दल की बैठक में लगातार दूसीर बार चुने गए नेता

डीएन ब्यूरो

मणिपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक में आज एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही मणिपुर के सीएम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया। एन बीरेन सिंह दोबारा मणिपुर के सीएम होंगे। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

एन बीरेन सिंह होंगे मणिपुर के सीएम
एन बीरेन सिंह होंगे मणिपुर के सीएम


नई दिल्ली: मणिपुर में अबसे थोड़ी देर पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया। एन बीरेन सिंह दोबारा मणिपुर के सीएम होंगे। यह लगातार दूसरा ऐसा मौका होगा, जब बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और सह-पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू मौजूद रहे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू मणिपुर के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को इंफाल पहुंचे थे।

 इसके अलावा केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य लैशेम्बा सनाजाउबा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी इंफाल पहुंचे थे।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीरेन सिंह को सीएम बनाने का फैसला सभी की सर्वसम्मति से लिया गया है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो। केंद्र सरकार का आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान है।

बता दें कि मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट जीत कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है। 










संबंधित समाचार