मणिपुर: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक

डीएन संवाददाता

मणिपुर में कांग्रेस के एक विधायक गिनसुहाऊ जोऊ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। गिनशुहाऊ सिंघट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं।

गिनसुहाऊ जोऊ भाजपा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह
गिनसुहाऊ जोऊ भाजपा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह


इंफाल: मणिपुर में कांग्रेस के एक विधायक गिनसुहाऊ जोऊ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। सोमवार की शाम कांग्रेस विधायक का भाजपा कार्यालय में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ और विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ‘आप’ को झटका, बीजेपी में शामिल हुए दिग्गज नेता

 

गिनशुहाऊ सिंघट विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में बीजेपी फ्लोर टेस्ट में पास, 33 विधायको का मिला समर्थन

बीते माह राज्य की सत्ता में भाजपा सरकार गठित होने के बाद कांग्रेस के एक अन्य विधायक टी. सूर्यकुमार भाजपा में शामिल हुए थे। सूर्यकुमार को राज्य मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें: कीर्ति आजाद की पत्नी ने आप को कहा अलविदा..अब कांग्रेस में हुईं शामिल

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में 21 सीटें ही जीत सकी थी, लेकिन छोटे-छोटे स्थानीय दलों के समर्थन से सरकार बनाने में सफल रही थी। कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। (आईएएनएस)
 










संबंधित समाचार