तस्वीरों में देखिये आज का इतिहास, जानिये..भारत और विश्व में 14 जून की प्रमुख घटनाएं

डीएन ब्यूरो

भारत समेत विश्व के इतिहास में 14 जून का दिन काफी महत्व रखता है। तस्वीरों से जानिये, इस दिन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में..

डॉ सी.वी. रमन

1958 - डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला

1917 - इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

कांग्रेस कार्य समिति

1947 - कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।

बोएटा डिपेनार

1977 - दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ। इन्होंने करियर में 38 टेस्ट में 1718 रन बनाए। इसके अलावा 107 वनडे में इनके नाम 3421 रन दर्ज हैं।

हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात

1934 - ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।

किरण खेर

1955 - फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री किरण खेर का जन्म।

विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट

2012 - विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।








संबंधित समाचार