महाराष्ट्र: पालघर में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के पालघर में पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बारिश  (फाइल)
बारिश (फाइल)


पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि वसई शहर में शुक्रवार शाम को नाले में गिरने से 50 वर्षीय शांताराम वायदा नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि सोतावाडी इलाके में गिरिज के ब्रायन कार्वाल्हो (44) नामक व्यक्ति बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नाले में गिर गया और कुछ समय बाद उसे वहां से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कदम ने बताया कि इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।

 










संबंधित समाचार