महाराष्ट्र: महाबलेश्वर में गहरी खाई में गिरी बस, पिकनिक मनाने जा रहे 33 लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के बालेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 यात्रियों की मौत हो गयी। इस बस में बैठे सभी लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे। बस के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से सभी लोगों की मौत हो गयी। पूरी खबर..

गहरी खाई में गिरी बस
गहरी खाई में गिरी बस


महाराष्ट्र: प्रमुख पर्यटन स्थल महाबलेश्वर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पिकनिक मनाने जा रे 34 लोगों से भरी एक बस लगभग 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे 33 लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल को तुंरत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। 

हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि यह घटना कैसे हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सभी लोग एक कृषि विभाग की एक विद्यापीठ में काम करते थे और वे पिकनिक मनाने जा रहा थे। यह हादसा सुबह लगभग साढ़े दस बजे अंबेनली घाट पर हुआ, जो एक पहाड़ी क्षेत्र है। बस अचानक गहरी खाई में जा गिरी। 

 

बस में सवार होने से पहले एक साथ मौजूद यात्री 

 

इस हुए दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुर्घटनाग्रस्त लोगों की सहायता के लिए बचाव कार्य जारी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस हादसे पर भारी दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। 

 

बस में सवार प्रकाश सावंत की जान बच गयी और उनके सूचना देने के बाद ही इस घटना की जानकारी लोगों को मिल सकी। प्रकाश सावंत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माना जा रहा है कि महाबलेश्वर के समीप पोलादपुर स्थित अंबेनली घाट में बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ और बस करीब 500 फुट गहरी खाई में गिर गयी।










संबंधित समाचार