कर्ज माफ़ी की मांग पर मुंबई में हजारों किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री करेंगे बात

डीएन संवाददाता

कर्ज माफ़ी को लेकर आंदोलन कर रहे महाराष्ट्र के हजारों किसान आज मुंबई के आज़ाद मैदान पहुँच गए है। जहाँ पर किसान मुख्यमंत्री से बात करेंगे। पढ़िये पूरी खबर

आंदोलनकारी किसान
आंदोलनकारी किसान


मुंबई: महाराष्ट्र में कर्ज माफ़ी को लेकर आंदोलन कर रहे किसान आज मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंच गए है।अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के नेतृत्व में विरोध कर रहे इन किसानों की मांग है कि सरकार इनका कर्ज माफ करे। किसानो का कहना है कि बैंकों से लिया कर्ज उनके लिए बोझ बन चुका है।  मौसम की मार की वजह से हर साल महाराष्ट्र में फसलों को नुकसान होता है। जिस वजह से किसान अब कर्ज माफ़ी की मांग कर रहे है।  

आज़ाद मैदान पहुँचाने पर सिख समुदाय के लोगों ने किसानों को खाना बांटा। उम्मीद की जा रही है कि महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस दोपहर 2-3 बजे के बीच किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मंत्रालय में मुलाकात करेंगे। आप को बता दे कि किसानों ने तक का मार्च रात में किया है कि ताकि बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो।

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने  किसानों के समर्थन में ट्वीट करते कहा कि, ''सरकार के खिलाफ किसानों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। मुख्यमंत्री को किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।''  










संबंधित समाचार