महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डिवाइडर तोड़कर नदी में गिरी बस, हादसे में 13 की मौत

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बस डिवाइडर तोड़ते हुए पंचगंगा नदी में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई । मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

नदी में गिरी बस
नदी में गिरी बस


कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास एक बस डिवाइडर तोड़ते हुए पंचगंगा नदी में गिर गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग पानी में डूब गये। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

 घटना पर बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने नदी से बस और शव को निकाल लिया है और कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर कोल्हापुर के पास पंचगंगा नदी पर बने शिवाजी ब्रिज पर यह हादसा हुआ। जो बस मदी में गिरी उसमें कुल 15 लोग सवार थे जो रत्नगिरी से कोल्हापुर जा रहे थे

खबरों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। शिवाजी ब्रिज से गुजरने के दौरान बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और यह बस डिवाइडर से टकराते हुए पंचगंगा नदी में जा गिरी। वहीं इस हादसे के बारे में कुछ लोगों का मानना है कि ड्राइवर नशे में था, जिसकी वजह से वह तेज रफ्तार बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर इस घटना की छानबीन कर रही है। 










संबंधित समाचार