Maharajganj: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, फिर इस तरह बची जान

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में एक महिला ने आत्महत्या करने को कोशिश की। पर वक्त रहते उसे बचा लिया गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें पूरा मामला



महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम धरैचा के टोला नौवाडीह में एक महिला ने शुक्रवार की सुबह खुद को आग लगाने की कोशिश की है। सही समय पर महिला को बचा लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति बाहर कमाने के लिए गया है। शुक्रवार को महिला घर पर अकेली थी, तब उसने खुद को जलाने कि कोशिश की थी। तभी उसके पड़ोसियों कि नजर पड़ गई और देखते ही देखते भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को समझा बुझाकर शांत कराया।

बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू समस्या से परेशान होकर ये कदम उठाया था। महिला के पति से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उसके पति ने फोन नहीं रिसीव किया।










संबंधित समाचार