Maharajganj: सिसवा नगर पालिका उपचुनाव के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, चुनाव परिणाम को लेकर जानिये ये अपडेट

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की सिसवा नगर पालिका उपचुनाव के लिये मतगणना आज सुबह शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच मतगणना का काम जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें इससे जुड़ा ताजा अपडेट



महराजगंज: जनपद की सिसवा नगर पालिका उपचुनाव के लिये मतगणना आज सुबह शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच मतगणना का काम जारी है। सदर एडीएम पंकज कुमार वर्मा की देखरेख और पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। सिसवा नगर पालिका उपचुनाव के नतीजे आज दोपहर बाद तक सामने आने की संभावना है।

कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच मतगणना जारी 

सिसवा नगर पालिका उपचुनाव के लिये रविवार यानि 13 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ था। वोटिंग को लेकर युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। रविवार शाम को मतदान समाप्त होने पर 62.28 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी।

रविवार को कुल 29 मतदान केंद्रों और 63 बूथों पर वोटिंग हुई थी। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते रहे थे। आज हो रही मतगणना के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के भी भाग्य का फैसला हो जायेगा।  










संबंधित समाचार