महराजगंज: चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश, सुनाई आपबीती, टूटे कई दुकानों के ताले

डीएन ब्यूरो

बढती चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब तक कई दुकानों के ताले टूट चुके हैं ऐसे में व्यापारियों के सामने व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी है। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट



महराजगंज: नगर पंचायत बृजमनगंज में चोरियों का वारदात लगातार बढती जा रही है, जिससे व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। अब तक यहां कई दुकानों के ताले टूट चुके हैं। व्यापारियों का खौफ भी लगातार बढता जा रहा है। व्यापारियों ने दिन प्रतिदिन कमजोर हो रही कानून-व्यस्था को लेकर पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े है। व्यापारियों का कहना है कि चोरी के कारण व्यापार को चलाते रहना उनकी सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है।  

व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल के आह्वान पर व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं के विरोधस्वरूप मंगलवार को बाजार बंद भी किया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया और जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

चोरी की घटना के विरोध में मंगलवार को नगर की सभी दुकाने बंद रखने की व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल की अपवी का सभी व्यापारियों ने खुलकर समर्थन किया। व्यापार मंडल से जुड़े विनोद जायसवाल, दिलीप चौधरी, बबलू जायसवाल, गौरव जायसवाल, सौरभ जायसवाल समेत तमाम व्यापारियों ने बढ़ती वारदातों पर गहरा रोष जताया है।

बाजार बंदी के दौरान व्यापारियों ने चोरी के विरोध में पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र और बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से बातचीत जल्द चोरों की गिरफ्तारी और वारदातों से पर्दा उठाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने व्यापारियों की मांग पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने और चोरों पर शिंकजा कसने की भी बात कही।

पुलिस ने व्यापारियों से प्रशासन को सहयोग करने की भी अपील की है। यह भी निर्णय लिया गया कि एक दो-दिन में प्रमुख व्यापारियों और पुलिस प्रशासन की बैठक होगी और चोरियों से निपटने पर चर्चा होगी। पुलिस के आश्वासन के बाद  सभी दुकानें खुलवा दी गयी।










संबंधित समाचार