महराजगंज : टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलटी, 4 घायल

डीएन ब्यूरो

तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्‍हें नजदीक के सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्‍त कार को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज रही होगी।



महराजगंज: एक तेज रफ्तार कार का टायर फट जाने से हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। टायर फटने के बाद कार पलट कर भीषण तरीके से क्षतिग्रस्‍त हो गई है। घायलों को नजदीक के सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार को किस रफ्तार से दौड़ाया जा रहा होगा।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्‍त कार

बीती रात घुघुली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर बन रहे टोल प्लाजा के पास गोरखपुर से आ रही कार का टायर फट गया। टायर फट जाने से कार अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 4 लोग सवार थे। सभी बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।










संबंधित समाचार