महराजगंज पुलिस को मिले 13 नये इंस्पेक्टर, बाहरी जनपदों से हुआ इनका तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

डीएन संवाददाता

राजधानी लखनऊ से मिले फरमान के बाद डीआईजी ने रेंज के चारों जिलों के कई इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इन तबादलों के तहत महराजगंज जनपद को 13 नये इंस्पेक्टरों मिले हैं। देखिये डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में महराजगंज आने वाले इंस्पेक्टरों की पूरी सूची

महराजगंज एसपी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे नये इंस्पेक्टर (फाइल फोटो)
महराजगंज एसपी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे नये इंस्पेक्टर (फाइल फोटो)


महराजगंज: लखनऊ से मिले फरमान के बाद डीआईजी ने रेंज के चारों जिलों के इंस्पेक्टरों को गुरूवार को ताश के पत्ते की तरह फेंटा है। इनमें लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। इन नये तबादलों के तहत 13 इंस्पेक्टरों को महराजगंज में तैनाती दी गई है। जबकि महराजगंज से भी कई इंस्पेक्टरों को बाहरी जनपद भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज से निर्भय कुमार सिंह और गिरिजेश उपाध्याय सहित आधा दर्जन इंस्पेक्टर के गैर जनपद हुए तबादले, देखिये लिस्ट

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस विभाग में तैनात किये जाने वाले 13 नये इंस्पेक्टरों की सूची निम्न तरह से है। इस सूची में उस जिले का नाम भी है, जहां से इंस्पेक्टरों को महराजगंज भेजा गया है। 

1) मनोज कुमार राय को गोरखपुर से महराजगंज
2) नासिर हुसैन को गोरखपुर से महराजगंज
3) जयदीप कुमार वर्मा को गोरखपुर से महराजगंज
4) श्याम सुंदर तिवारी को देवरिया से महारंज
5) संजय कुमार सिंह को कुशीनगर से महराजगंज
6) सुनील कुमार सिंह को कुशीनगर से महराजगंज
7) आनंद कुमार गुप्ता को कुशीनगर से महराजगंज
8) हरि सिंह यादव को कुशीनगर से महराजगंज
9) संजय कुमार मिश्रा को गोरखपुर से महराजगंज
10) जय प्रकाश सिंह यादव को गोरखपुर से महराजगंज
11) कन्हैया यादव को गोरखपुर से महराजगंज
12) देवेंद्र लाल को गोरखपुर से महराजगंज
13) रामाश्रय यादव को गोरखपुर से महराजगंज










संबंधित समाचार