महराजगंज: पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह की माता पानमती देवी का निधन

डीएन संवाददाता

पनियरा विधायक और प्राकलन समिति के सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह की माता पानमती देवी का निधन हो गया, वह लंबे समय से बीमार चल रही थी।

पानमती देवी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
पानमती देवी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़


महराजगंज: पनियरा विधायक और प्राकलन समिति के सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह की माता पानमती देवी का आज सुबह निधन हो गया। वह काफी लंबे समये से बीमार चल रही थी। ज्ञानेन्द्र सिंह का मां के निधन से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

92 वर्षीय पानमती देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्रिका सिंह की मौत की खबर के बाद ज्ञानेन्द्र सिंह के घर पर सांत्वना और श्रद्धाजंलि देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। पानमती देवी की अंतिम यात्रा में भी भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। 










संबंधित समाचार