महराजगंज: चीनी मिल के लैब इंचार्ज ने फांसी लगाकर जान दी, क्षेत्र में हड़कंप

डीएन संवाददाता

क्षेत्र केआईपीएल चीनी मिल सिसवा में कार्यरत एक लैब इंचार्ज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी खबर..

थाने में मौजूद मिल के कर्मचारी
थाने में मौजूद मिल के कर्मचारी


सिसवा (महराजगंज): जिले के सिसवा बाजार स्थित आईपीएल चीनी मिल के एक कर्मचारी का शव फांसी के फन्दे पर लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्ज़े लिया। एस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय अशोक मिश्रा के रूप में की गयी, जो आईपीएल चीनी मिल सिसवा में लैब इंचार्ज रूप में तैनात था।  


घटना के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह ने भी घटनास्थल का जाँच की। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है। नोट में उसने अपनी मौत से जिम्मेदारी सभी लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 










संबंधित समाचार