महराजगंज: अमर शहीद पंकज त्रिपाठी की मां का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डीएन ब्यूरो

अमर शहीद पंकज त्रिपाठी की मां सुशीला देवी का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन। ब्रेन हेमरेज के चलते उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पूरी खबर..

सुशीला देवी (फाइल फोटो)
सुशीला देवी (फाइल फोटो)


फरेन्दा (महराजगंज): अमर शहीद पंकज त्रिपाठी की माता सुशीला देवी (55) का निधन हो गया है। सुशीला देवी ब्रेन हेमरेज से जूझ रही थी। इलाज के दौरान लखनऊ के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।

सुशीला देवी की मौत की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची वैसे ही पूरे क्षेत्र समेत उनके निकट संबंधियों में शोक की लहर छा गयी है। 

लखनऊ के चरक अस्पताल में भर्ती थीं सुशीला देवी

अमर शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया उनकी पत्नी सुशीला देवी ने शनिवार को अंतिम सांसें ली। वह लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन हेमरेज होने के कारण शनिवार की दोपहर उनका स्वर्गवास हो गया। 

सुशीला देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
 










संबंधित समाचार