महराजगंज: घर में लटकता मिला विवाहित का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

डीएन ब्यूरो

जिले के एक गांव में एक विवाहिता का शव घर में लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की के परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर..

मौके पर जांच में जुटी पुलिस
मौके पर जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज: पुरंदरपुर थाना के अगया गांव में एक घर में महिला का शव लटकता मिला, जिससे वहां हड़कंप मच गया। महिला के परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र प्रसाद की पुत्री रिंकी का विवाह 5 साल पहले संदीप पुत्र जुगल किशोर के साथ हुआ था। मंगलवार को रिंकी का शव उसके ससुराल में कड़ी से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंचे रिंकी के परिजनों ने लड़की के सुसराल वालों पर हत्या करने और हत्या के मामले को फांसी का रूप देने का आरोप लगाया है। 

लड़की के पिता वीरेंद्र प्रसाद द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया है लड़की का पति संदीप, उसका पिता जुगल किशोर और लड़की का देवर मतृका को दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे। तहरीर में ससुराल पक्ष वालों पर उसकी हत्या कर मामले को फांसी का रंग देने का भी आरोप लगाया गया है। 

पुलिस ने मृतक महिला का शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 










संबंधित समाचार