महराजगंज: तेज-तर्रार इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बने पनियरा के नये थानेदार, श्यामदेउरवा और घुघुली में भी नये थानेदार नियुक्त

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले के पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। कई थानेदारों को बदल दिया गया है। तेज-तर्रार इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को पनियरा का नया थानेदार बनाया गया है। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

पनियरा में भी नये थानेदार की नियुक्ति
पनियरा में भी नये थानेदार की नियुक्ति


महराजगंज: जनपद के पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कई थानेदारों को बदल दिया है। दिलीप सिंह को पनियरा का नया थानेदार बनाया गया है। 

तबादला आदेश

सुनील राय को पनियरा से श्यामदेउरवां का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

रितेश राय को सोनौली जैसी बड़ी और धनकमाऊ चौकी का नया रखवाला बनाया गया है।

संजय कुमार को सिसवा मुंशी का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अनिल सिंह को श्यामदेउरवा में दरोगा बनाकर भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें: डीएम ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरी गाज, वेतन रोकने के आदेश जारी 

तेज-तर्रार इंस्पेक्टर दिलीप सिंह

सलीम खान को पीआरओ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक कुमार को घुघुली का नया थानेदार बनाया गया है। 










संबंधित समाचार