महराजगंज: यमराज बनकर आयी बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी घायल

डीएन संवाददाता

फरेंदा थाना क्षेत्र के करहिया चौराहे पर आज एक मोटरसाइकिल यमराज बनकर आयी। इस बाइक की टक्कर से 8 साल की एक मासूम लड़की की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दूसरी लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। पूरी खबर..

घटना स्थल पर मौजूद भीड़
घटना स्थल पर मौजूद भीड़


महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के करहिया चौराहे पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर से एक मासूम लड़की की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब ये दोनों लड़किया सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान फरेंदा की तरफ से आ रही बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे की सूचना के बाद परिजनों ने दोनों लड़कियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां ड़ाक्टरों ने एक लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाली लड़की का नाम जूली यादव पुत्री राकेश यादव  (8 वर्ष) है। घायल लड़की का नाम खुशबू गुप्ता पुत्री बलदेव गुप्ता  है, दोनों ग्राम करहिया के निवासी है। 

इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। मासूम की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है।

 










संबंधित समाचार