Maharajganj: पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन, लगा बधाईयों का तांता

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, समाजवादी चिंतक और लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जन्मदिन महराजगंज जनपद में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी ख़बर



महराजगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, समाजवादी चिंतक, संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी, लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत और दुर्गा मंदिर महराजगंज के संस्थापक व अध्यक्ष  सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जन्मदिन शनिवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया।

इस खास अवसर पर आम लोगों और शुभचिंतकों ने सुशील कुमार टिबड़ेवाल के लिये सुख, समृद्धि और चिर-आरोग्य की कामना की। जनपद मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में शुभचिंतकों और सपा नेताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और उनको बधाई दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी टिबड़ेवाल भी मौजूद रहीं। 

यह भी पढ़ें | HBD Dimple Yadav: डिंपल यादव का जन्मदिन आज, जानिये उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत रुप से मिलकर बधाईयां दी। लोगों का कहना था कि जिले के किसी भी कोने से यदि कोई दबा-कुचला, पीड़ित, जरुरतमंद पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल के पास पहुंचता है तो वे उसकी हरसंभव मदद करते हैं। लोगों ने इनकी सादगी और स्वच्छ छवि की सराहना की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जन्मदिन पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सभी लोगों का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव के लिये अभी से कड़ी मेहनत करने और कमर कसने का आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें | सिसवा में बाप-बेटे में बड़ा विवाद, घायल पिता की मौत

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों के लिये जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी का लक्ष्य सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर 2027 में प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज कराना है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, राधेश्याम मौर्य, पारसनाथ यादव, सिसवा विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, पनियरा विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ़ लल्ला यादव, समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, युवा नेता सतीश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, युवा नेता संजय यादव, सरजू यादव उर्फ सूरज यादव,अमित यादव, नौतनवा विधानसभा के नेता बैजू यादव, अमरनाथ यादव, हीरा लाल जख्मी, मोहन पटेल, डॉ. शाही, कटहरी के पूर्व प्रधान मनोज पाण्डेय, बाबा वाहिनी के रामचंद्र बौद्ध समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

सपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह, 315 फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता सैयद अरशद, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी अजय कसौधन, दीवानी बार एशोसिएशन के पूर्व महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी एडवोकेट, राकेश सिंह रिंकू, प्रवीण सिंह, शैलेश सुल्तानिया, महातम यादव, शत्रुघ्न कन्नौजिया, राजकुमार पटेल, विमलेश पटेल, कुंदन सिंह, चंद्रशेखर साहू, अमरजीत साहनी, पशुपति नाथ तिवारी, दिलीप चौधरी, कलाम हुसैन, असफाक खान, गोविंद मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, डा. खुसरु, धीरज तिवारी, सतपाल यादव, कुमार राजन, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, धर्मेन्द्र पटेल, रेहान अली, एडवोकेट विनय पांडेय, खुर्शीद अहमद सिद्दीकी ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। 


 










संबंधित समाचार