महराजगंज में पुलिस मुठभेड़, पशु तस्कर को लगी गोली, 1 बदमाश फरार

डीएन ब्यूरो

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। पनियरा के नटवाँ जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली मार घायल कर दिया। पूरी खबर..

मुठभेड़ में  घायल पशु तस्कर
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर


महराजगंज: अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के सख्त निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। पनियरा के नटवाँ जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक पशु तस्कर को गोली मार घायल कर दिया। पशु तस्कर के बांयी पैर में गोली लगी है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज गिया है। घायल बदमाश का नाम मुर्तुजा बंजारा है, जो सदर कोतवाली के धनवाँ धनेई का निवासी है।पुलिस को मुर्तुजा बंजारा की लंबे अरसे से तलाश थी।

फरार तस्कर का नाम अरमान है, जो भेडीहरि बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में  जुटी हुई है। 

यह मुठभेड़ बीती रात करीब 2 बजे हुई है। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि नटवाँ जंगल में 2-3 बदमाश छिपे हैं। इस घटना की सूचना के तुरंत बाद पनियरा थानेदार, श्याम देउरवां, थानेदार और सीओ सदर यहां पहुंचे और पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हुआ।

पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा संख्या 91/18 में  धारा 307ipc व 3/5, a/8, व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 










संबंधित समाचार