Uttar Pradesh: बुलंदशहर में माफिया आरिफ पहलवान की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश के अनुपालन में खुर्जा के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को चिन्हित माफिया आरिफ पहलवान की दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति को कुर्क कर लिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश के अनुपालन में खुर्जा के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को चिन्हित माफिया आरिफ पहलवान की दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति को कुर्क कर लिया।
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया की ग्राम इस्लामाबाद थाना खुर्जा देहात निवासी आरिफ पहलवान जनपद का चिन्हित माफिया है। उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अलावा लूट, हत्या, गौहत्या के 48 मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। (वार्ता)