भोपाल: अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना- डबल इंजन की सरकार बोल रही डबल झूठ

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार पर फिर एक बार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्तासीन भाजपा देश की जनता को झूठे सपने दिखा रही है। पूरी खबर..

 प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव


भोपाल: यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ने कहा कि सत्तासीन भाजपा देश की जनता को झूठे सपने दिखा रही है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश के युवाओं और किसानों के बुरा हाल है। देश की जनता पीएम मोदी से नाराज चल रही है और वे देश में नया प्रधानमंत्री देखना चाहती हैं। 

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में तो पहले से ही डबल इंजन है, इसके बावजूद भी राज्य का युवा रोजगार के लिये तरस रहा है। किसान कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं लेकिन सरकार है कि सुनवाई को तैयार नहीं है। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार डबल झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और युवाओं की अनदेखी के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है।   

अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। राज्य का नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार के सुनहरे सपने दिखाये थे अब उन युवाओं को भी लगने लगा है कि सरकार ने उनके साथ बड़ा धोखा किया। किसान की हालत भी बदतर है और राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार झूठे आंकड़े देकर लोगो का सिर्फ ध्यान भटका रही है।  
 










संबंधित समाचार