मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री चौहान के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर में कथित आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

सांकेतिक तस्वीर (फाइल)
सांकेतिक तस्वीर (फाइल)


ग्वालियर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर में कथित आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि शहर में मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। इसके बाद पड़ाव पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 505 (1-बी) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पोस्टर लगाने का आरोप लगाया है।

चंदेल ने बताया, ‘‘अभी आरोपी अज्ञात हैं और मामले की जांच की जा रही है।’’

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे सहित राज्य के कई शहरों में सोमवार को चौहान के ये विवादित पोस्टर चिस्पा मिले थे। इन पोस्टरों में चौहान की तस्वीर लगाकर उन पर कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

हालांकि, इन पोस्टरों को किसने लगाया है, अब तक पता नहीं चल पाया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन पोस्टरों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, जबकि कांग्रेस ने कहा कि भ्रष्टाचार से परेशान लोग इन्हें लगा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 










संबंधित समाचार